... अभी जारी है राहुल की सियासी जंग!!



आज के समय में कांग्रेस पार्टी का नाम सुनते ही लोगों के जहम में जो पहली तस्वीर उभरती है, वह है राहुल गांधी की। ऐसे इसलिए नहीं कि राहुल गांधी ने जनता के हित में अनेक काम किए हैं, बल्कि इसलिए कि वह हमेशा अटपटे बयान देकर लोगों की चर्चा का विषय बने रहे। राहुल गांधी को कुछ लोग एक मूर्ख नेता के रूप में देखते हैं तो कुछ शायद एक जुझारू शख्सियत के रूप में। वैसे राहुल को जुझारू कहना गलत नहीं होगा, यह काबिलियत तो उन्हें विरासत में मिली है। यह तो सभी जानते हैं कि राहुल गांधी देश के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गांधी परिवार ने कांग्रेस पार्टी के जरिए लोगों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी। देश की अॉइरन लेडी के नाम से जानी जाने वाली स्व. इंदिरा गांधी जी ने जिस मुकाम पर कांग्रेस पार्टी को पहुंचाया वह इतिहास में हमेशा अमर रहेगा।
       कांग्रेस को अनोखी पहचान दिलाने के लिए देश की पहली महिला प्रधानमंत्री ने कम संघर्ष नहीं किया। एक समय था जब कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक क्षेत्र में एक ऊंचा स्थान प्राप्त था। इसका सबसे बड़ा कारण था पार्टी के सदस्यों द्वारा देश के विकास में हर सम्भव योगदान देना, जिसका नेतृत्व इंदिरा गांधी खुद करती थीं। इंदिरा गांधी ने कठिन से कठिन परिस्थिति में भी देश के विकास को सबसे आगे रखा। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कांग्रेस पार्टी ही है जिसने देश के विकास के ग्रामीण क्षेत्रों को विकसित करने की पहल की। लोगों को बताना चाहूंगी कि अपनी इसी सोच के चलते कांग्रेस ने आजादी के बाद देश पर 52 साल राज किया। यह पार्टी हमेशा देश की जनता से जुड़ी रही और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी।
     आज राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद भले ही लोग कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हो। पर हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का जो प्रदर्शन रहा वह काबिलेतारीफ है। चुनाव नतीजों ने आज उन सब के मुंह बंद कर दिए, जिनका मानना था कि कांग्रेस अब सत्ता में कभी आ ही नहीं सकती।
     राजनीतिक क्षेत्र में जितनी आलोचनाओं का सामना राहुल गांधी ने किया, उतना शायद ही किसी राज नेता ने किया हो। इन सब के बाद भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का जो प्रदर्शन मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में रहा, उसकी सभी प्रशंसा करते हैं। कांग्रेस ने पिछले साल इन राज्यों में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा को इन चुनावों में बुरी तरह हराया। भले कांग्रेस को इन राज्यों में बहुमत न मिली हो, पर पार्टी के प्रदर्शन से राहुल गांधी ने साबित कर दिया कि आलोचनाओं के साथ भी जंग जीती जा सकती है। राहुल ने यह साबित कर दिया कि सफलता आलोचनाओं के बीच से भी अपना रास्ता निकाल लेती है।
      राहुल गांधी ने चुनावों में जीत हासिल कर यह तो साबित कर दिया कि वह किसी से कम नहीं है। पर अब देखना यह है कि क्या कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी खोई हुई पहचान वापस पा पाएगी। आशा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी भी दूसरी पार्टियों की तरह अपने वादों से मुकरेगी नहीं। किसानों की कर्ज माफी से लेकर राज्यों का विकास कर कांग्रेस अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेगी। उम्मीद है कि राहुल गांधी इस सफलता को सिर पर न चढ़ाकर लोगों के हित पर ध्यान देंगे। साथ ही वह यह याद रखेंगे कि राजनीति की असली जंग अभी बाकी है, जिसका रास्ता जनता का दिल जीत कर ही बनाया जा सकता है।
     

Comments

Popular posts from this blog

मैं पागल हूं

मां का दूध ही सबसे अच्छा, करे बच्चे की हर बीमारी से रक्षा

हां! पुरुष भी होते हैं प्रताणना का शिकार