Posts

Showing posts from August, 2020

मां का दूध ही सबसे अच्छा, करे बच्चे की हर बीमारी से रक्षा

Image
दुनिया भर में स्तनपान को बढ़ावा देने और लोगों तक इसके महत्व की जानकारी पहुंचाने के लिए हर साल एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है। हर साल विश्व स्तनपान दिवस पर एक खास थीम तैयार की जाती है, जिसके अनुसार ही उस पर बात होती है। हर साल स्तनपान सप्ताह पर दी जाने वाली जानकारियों का ही नतीजा है कि आज अस्पतालों में भी हर नई मां को इससे जुड़ी हर जानकारी देने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही हर साल बच्चों को नियमित रूप से स्तनपान करवाने वाली माताओं के आकड़ों में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार हर बच्चे को अमूमन दो साल तक मां के दूध का सेवन करना चाहिए। ऐसे हुई शुरुआत : स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए 1991 में 1990 की एक घोषणा पर कार्रवाई करने के लिए विश्व एलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (वाबा) का गठन किया गया था। स्तनपान के प्रचार के लिए वाबा द्वारा वैश्विक एकीकृत स्तनपान रणनीति तैयार की गई। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर से एक दिन चुनने का सुझाव दिया गया। हालांकि बाद में इसे एक दिन न कर के एक सप्ताह के रूप में मनाने का निश्चय किया गया। विश्व में 1992 में पहला...