हां! पुरुष भी होते हैं प्रताणना का शिकार
वॉट वुमन वांट? इस प्रश्न का उत्तर शायद ही दुनिया के किसी पुरुष के पास हो। अगर ढूंढ़ा जाए तो शायद कुछ ऐसी महिलाएं भी मिल जाए जो यह न बता पाए कि असल में महिलाओं और लड़कियों को क्या चाहिए। खैर... यह चर्चा इसलिए, क्योंकि कुछ रोज पहले एक ऐसा मामला मुझे खबरों में पढ़ने को मिला, जिसने मुझे भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि असल में महिलाओं को क्या चाहिए? दरसल, # boyslockerroom मामले में हालही में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि जिस वॉयरल चैट को लेकर हम सब लड़कों की मानसिकता पर सवाल उठा रहे थे, वह चैट असल में एक नाबालिग लड़की द्वारा लड़के की फेक आईडी बना कर की गई थी। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर लड़की ने बताया कि, उसने ऐसा अपने बॉयफ्रेंड का लड़कियों के प्रति नजरिया जानने के लिए किया। बताईये भला, जिसपर विश्वास कर बॉयफ्रेंड बनाया उसके नजरिये पर ही शक हो गया। वैसे किसी का लड़कियों के प्रति नजरिया जानने का यह तरीका वाकई हैरान करता है। ऐतराज फिल्म का एक डॉयलाग है कि, "जब कोई मर्द किसी लड़की को थप्पड़ मारता है, तो हम कहते हैं कि बड़ा ही जालिम मर्द है। और जब कोई औरत किसी मर्द को...